24 News Update उदयपुर, बेडवास क्षेत्र के सांवरिया नगर रोड का शिलान्यास अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक आदरणीय फूल सिंह मीणा जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा तथा यूडीए के सहायक अभियंता तरुण पालीवाल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में पूर्व गिर्वा प्रधान तखत सिंह शक्तावत, मनोहर सिंह देवड़ा, दीपक माली, सुरेश शर्मा, दिनेश सोलंकी, कन्हैया लाल शर्मा, कमलेश पुष्करणा, अशोक नागदा, ओमप्रकाश व्यास, शांतिलाल सोलंकी, दीपक व्यास, पृथ्वी सिंह, बागसिंह राठौड़, मुकेश चौधरी, मोहन सिंह, भूरसिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शिलान्यास अवसर पर यूडीए आर.आई. राजेश मेहता एवं प्रताप सिंह राणावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि “सड़क बनने से क्षेत्र का विकास नए आयाम छुएगा। ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बेडवास क्षेत्र के विकास की रफ्तार और तेज होगी।” उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांवों के आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में दीपक माली ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।
बेडवास में सांवरिया नगर रोड का हुआ शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Advertisements
