24 News Update Udaipur. ओसवाल भवन में ओसिया माताजी मंदिर के निर्माण को लेकर आज दिनांक 29 सितम्बर को नींव का शिलान्यास प्रातः 9:15 बजे के मुहूर्त पर संपन्न हुआ ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नींव के मुहूर्त के लाभार्थी परिवार मेहता लीलाबाई जी स्वर्गीय जीवन सिंह जी, श्रीमती वंदना स्वर्गीय गजेंद्र जी, आशा-राजेश जी,हिया,व कृष्णा ने शीला स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना कर नींव भरी गई । राजस्थान में ओसिया माताजी का एकमात्र मंदिर जोधपुर जिले फलोदी के पास में स्थित है दक्षिणी राजस्थान में ओसिया माताजी का एक भी मंदिर नहीं बना हुआ है ओसिया माताजी सकल ओसवाल समाज की कुलदेवी है दक्षिणी राजस्थान में उक्त मंदिर बन जाने से दर्शनार्थियों को दर्शन एवं पूजा का लाभ प्राप्त हो सकेगा जिससे यहां की जनता को फायदा मिलेगा। उक्त मंदिर का निर्माण आज से ही तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है मंदिर का निर्माण पूर्ण होकर मंदिर जी का लोकार्पण शुभ मुहूर्त में किया जाएगा जो कि आगामी जनवरी 2026 में प्रस्तावित है इससे पूर्व ओसवाल सभा से श्रद्धालु रवाना होकर ओसिया माताजी से ज्योत लेने हेतु जाएंगे वहां से ज्योत लाकर उक्त मंदिर मेंस्थापना की जाएगी। इस शुभ अवसर पर सचिव आनंदीलाल बंबोरिया, कोषाध्यक्ष फतेह सिंह मेहता, उपाध्यक्ष डॉ तुक्तक भाणावत, भंडार संरक्षक फतेहलाल कोठारी, वास्तु विद निर्मल कुमार हडपावत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मेहता, सुमन कोठारी, डॉ नीता मेहता, स्नेह लता मोगरा, अनीता गांधी के साथ ही ओसवाल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण पोखरना, बहू प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वंदना दक, कार्य परिषद के तेज सिंह भंडारी, गिरीश मेहता, नरेंद्र चौधरी, महेश नलवाया, हिमांशु मेहता, अविनाश चावत, सुधीर मेहता, नवरतन कोठारी, भूपेश खमेसरा ,नरेश नागोरी, आरसी मेहता, एडवोकेट महेंद्र सिंह मेहता,अनुराग मेहता, विनोद मांडोत, करण सिंह कटारिया, राजकुमार नलवाया, नरेंद्र कुमार कच्छारा, प्रकाश डूंगरवाल, हेमंत दक, हिम्मत जैन सुभाष जैन के साथ ही ओसवाल सभा के सभी किराएदार दुकानदारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। लाभार्थी परिवार के सभी परिजन सदस्य सहित 100 से अधिक सदस्य इस शुभ अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ प्रमिला जैन द्वारा नवकार मंत्र पाठ ,लोगस्स का ध्यान एवं मांगलिक का श्रवण कराया गया । कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात सभा परिवार की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों के लिए नवकारसी की व्यवस्था रखी गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज्वारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इन्द्रदेव ने बरसाई कृपा दोवडा थाना प्रकरण: सांसद डॉ रावत अस्पताल पहुंचे, आईजी से मिलकर मामले में पूरी जांच करवाने को कहा