Site icon 24 News Update

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीलूड़ा में दो नए कक्षा-कक्षों का शिलान्यास

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भीलूड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को दो नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शंकरलाल डेचा रहे।
विधायक डेचा ने बताया कि एक कक्षा-कक्ष का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से विधायक मद से कराया जाएगा, जबकि दूसरा कक्षा-कक्ष समसा मद से स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना ही प्रदेश और देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए शिक्षा क्षेत्र में बजट उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने बताया कि विधायक मद से 100 प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे शिक्षकों को ऑनलाइन कार्यों में सुविधा मिल रही है। साथ ही विद्यालयों में डोम, कक्षा-कक्ष और अन्य भौतिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक डेचा ने कहा कि वर्तमान में धरती अंबा योजना के तहत 25 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने की। वहीं अनिता कटारा, नरेंद्र पंड्या, सुनील पंड्या, जवाहर भाटिया, विनोद पंड्या, धीरेंद्र पांचाल, उमेश पंड्या तथा संस्था प्रधान योगेश व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Exit mobile version