24 News Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिनांक 12 तारीख़ को सुबह 7.30 वायुयान द्वारा डबोक एयरपोर्ट, उदयपुर पहुंचेंगे। उसके पश्चात 9.30 बजे  चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगे। प्रातः 11 बजे चितौड़ पहुँच कर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे। दोपहर 12 बजे चितौड़गढ़ से निम्बाहेड़ा छोटी सादड़ी होते हुए प्रतापगढ़ में पूर्व विधायक रामलाल जी मीणा व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ रैली” एवं “गहलोत सरकार की विकास योजना बचाओ” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ में करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 13 जून को सुबह 9.30 बजे पीपलखूँट घाटोल होते हुए बांसवाड़ा पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे त्रिपुरा सुंदरी माता जी मंदिर में पूजा अर्चना तथा दर्शन कर कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे त्रिपुरा सुंदरी से आसपुर सलूम्बर जयसमन्द होते हुए उदयपुर आयेंगे एवं रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। तथा दिनांक 14 जून को प्रातः 07.50 बजे डबोक एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading