24 News Update उदयपुर। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बड़ी झील पर बाहुबली हिल क्षेत्र में भीषण जंगल की आग में फंसे पर्यटक को कल रात को रेस्क्यू किया गया था। आज सुबह उसकी एमबी अस्पताल में मौत हो गईं मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले माखन सिंह (33) के रूप में हुई है। बाहुबली हिल क्षेत्र का 3 हेक्टेयर घना जंगल अग से जलकर राख हो गया है। बताया गया कि माखन सिंह सोमवार रात अकेले ही पहाड़ी पर घूमने चला गया। जंगल में आग में फंस गया। माखन सिंह ने 100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू कर्मियों के अनुसार युवक धुएं के बीच झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल लाया गया जहां मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।
एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि प्रारंभिक रूप से मौत का कारण आग के धुएं से दम घुटना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फायर ब्रिगेड अधिकारी बी. एल. चौधरी ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल गई थी, जिसके कारण पूरी पहाड़ी काले धुएं से ढक गई थी। दमकल की टीमों ने देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि एहतियात के तौर पर रातभर फायर ब्रिगेड की टीमें जंगल क्षेत्र के आसपास तैनात रहीं।
माखन सिंह रतलाम जिले की जावरा तहसील के ऊपरवाड़ा गांव का रहने वाला था। हार्वेस्टर शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घर से घूमने के लिए निकला था। उसके तीन बच्चे हैं। इस बीच आज गीतांजलि के पास की पहाड़ियां भी धधकती हुई दिखाई दी। नीमचमाता, ऋषभदेव, चित्रकूट नगर और बड़ी गांव स्थित पांडवा की पहाड़ी पर भी आग लग चुकी है।
जंगल की आग ने ले ली टूरिस्ट की जान, बाहुबली हिल पर कल किया था रेस्क्यू, आज हो गई मौत

Advertisements
