Site icon 24 News Update

मण्डलाचारण के इतिहास में पहली बार भावना गिरि गोस्वामी ने 96.80ः अंक प्राप्त करके फहराया परचम

Advertisements

टॉपर बालिका भावना गिरि सहित 22 विद्यार्थियों का किया सम्मान।

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेडा़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 12वीं कला संकाय के परीक्षा परिणाम में सरकारी विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडला चारण की छात्रा भावना गिरी गोस्वामी पुत्री नारायण गिरि गोस्वामी ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके गांव का ही नहीं अपितु पूरे उपखण्ड क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है।भावना गिरि ने हिन्दीअनिवार्य में-100 व भूगोल में-100 अंक प्राप्त किये।
व्याख्याता श्याम सुंदर झंवर ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राउमावि धौलिया के प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार रहे।अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह सिसोदिया ने की।विशिष्ट अतिथि जीएसएस अध्यक्ष पितराज चारण,भामाशाह नारायण गिरि गोस्वामी, व्याख्याता एस एस झंवर अब्दुल सत्तार,मोतीलाल मीणा, वरिष्ठ सहायक हरिकिशन अहीर ,लोकेश भट्ट, नवनीत सिंह गहलोत लक्ष्मण दान चारण, सत्यनारायणदान चारण विकासदान चारण रहे।स्थानीय विद्यालय से बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 22 विद्यार्थी पंजीकृत हुए जिसमें 19 प्रथम, 3 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। व्याख्याता योगेश कुमार कडे़ला ने बताया कि इस विद्यालय से 6 बालिकाओं ने पचहत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार की हकदार बनी। मंडला चारण के इतिहास में पहली बार गार्गी पुरस्कार मिलेगा। उत्तीर्ण विद्यार्थियों का समारोह में उपरणा माला तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। ज्योति चारण नारायण दान ने 78.40 वंदना चारण नागदान 77.20 सीमा गुंवार लाला गुंवार ने 77 .00 कोमल चारण भागीरथदान चारण 76.40 तथा वंदना चारण शम्भुदान चारण ने 75.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कार्यक्रम में अर्जुनदान आयुष भरत भावना गिरी गोस्वामी ज्योति भावना वन्दना किरण कोमल लोकेश वंदना नरेंद्र पूजा रागिना सीमा शिवानी स्नेहा सोना तनीषा उमा वंदना भावना चारण सहित विद्यार्थी,ग्रामीण मौजूद रहे। टॉपर बालिका भावना गिरी के पिताजी नारायण गिरी का ऊपरना पहनाकर सम्मान किया गया।प्रथम द्वितीय व तृतीय पोजीशन प्राप्त बालिकाओं को पिताजी चारण द्वारा नकद राशि देकर सम्मान किया गया। उपखंड में अपना इतिहास रचने वाली बालिका भावना गिरी गोस्वामी की उपलब्धि पर प्रशासक पूजा चारण प्रतिनिधि गणेश दान चारण उपसरपंच आईदान चारण पीटीएम अध्यक्ष देवकरणदान चारण समाजसेवी बद्रीदान चारण सीपी चारण जीएसएस उपाध्यक्ष बगदीराम शर्मा एसएमसी अध्यक्ष देवीदान चारण,गोवर्धनदान,देवीदान चारण देवीदान डेविड सहित स्टॉफ के कार्मिकों ने प्रतिशत परिणाम के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण रिजल्ट पर टॉपर व गार्गी पुरस्कार योग्य भावना गिरी सहित सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी।

Exit mobile version