24 News Update जयपुर. जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 महीने पहले जन्मे बाघिन रानी के 5 शावक पिंजरे बाहर आ गए हैं। बायोलॉजिकल पार्क के सीनियर डॉक्टर अरविंद माथुर के मुताबिक देश में पहली बार किसी बाघिन ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। बाघिन रानी ने 27 अप्रैल(2025) को 2 फीमेल और 3 मेल शावकों को जन्म दिया था। पहली बार ये बाहर आए हैं। सभी शावकों को मां रानी के साथ पिंजरे से बाहर कराल(खुला पिंजरा) में छोड़ दिया गया है। जहां पांचों शावक मानसून के मौसम का मां रानी के साथ लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में अब नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क जाने वाले टूरिस्ट भी रानी के साथ उसके नन्हें शावकों का दीदार कर सकेंगे।जेंडर की हुई पहचान सीनियर डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि दो महीने पूरे होने पर उन्हें कराल में लाया गया है। सभी शावकों को बीमारियों से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई गई है। इसके साथ ही शावकों के जेंडर की पहचान की गई। जिसमें एक सफेद शावक समेत दो गोल्डन शावक मेल हैं, जबकि दो अन्य गोल्डन शावक फीमेल हैं। अगस्त में लगेगी बूस्टर डोज डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि शावकों को अब नियमित रूप से कराल में मां (बाघिन रानी) के साथ छोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें मानसून के इस मौसम में प्राकृतिक माहौल के बीच रहने का अनुभव हो सके। इसके साथ ही मिट्टी में खेलने-कूदने से उनकी ग्रोथ और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होगी। इसके बाद अब अगले महीने अगस्त में इन्हें बूस्टर डोज(वैक्सीन) भी दी जाएगी। 2 महीने विशेष निगरानी में थे रानी और शावक जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का स्टाफ रानी और उसके 5 शावकों की विशेष निगरानी कर रहा था। उन्हें गर्मी से बचाने के लिए टाट की बोरियां लगाई गई थी। वहीं विशेष डाइट भी परोसी जा रही थी। रानी समेत सभी पांचों शावक पूरी तरह स्वस्थ और दुरुस्त हैं।अब तक 8 शावकों को जन्म दे चुकी है रानी नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन रानी ने 11 महीने 17 दिन बाद दूसरी बार शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले बाघिन रानी ने 10 मई 2024 को 3 शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक की मौत हो गई थी। वहीं, दो शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। जो नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पर्यटकों को बुला रही है नाहरगढ़ की मानसूनी रौनक, हरियाली की चादर ओढ़े नाहरगढ़ पर फुहारों की बहार, मानसून की मेहरबानी ने बढ़ाई नाहरगढ़ की रौनक, सैलानियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी — डॉ. कमलेश शर्मा बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन