24 News Update रेलवे द्वारा इरूमुदि/थाईपूसम त्यौहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी (जोधपुर)- तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी (जोधपुर), रामेश्वरम्-फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम्, बीकानेर-मदुरै-बीकानेर एवं जोधपुर-मन्नागुडी-जोधपुर रेलसेवाओं का मेलमरूवतूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः- गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी (जोधपुर) – तिरूच्चिराप्पल्लि रेलसेवा जो दिनांक 31.12.25 से 28.01.26 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा जो दिनांक 03.01.26 से 31.01.26 तक तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम्-फिरोजपुर कैंट रेलसेवा जो दिनांक 06.01.26 से 27.01.26 तक रामेश्वरम् से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 06.39 बजे आगमन कर 06.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम् रेलसेवा जो दिनांक 03.01.26 से 31.01.26 तक फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.04 बजे आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा जो दिनांक 04.01.26 से 25.01.26 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.24 बजे आगमन कर 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22631, मदुरै-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 01.01.26 से 29.01.26 तक मदुरै से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 17.49 बजे आगमन व17.50 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22673, जोधपुर-मन्नारगुडी रेलसेवा जो दिनांक 01.01.26 से 29.01.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22674, मन्नारगुडी-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 05.01.26 से 26.01.26 तक मदुरै से प्रस्थान करेगी वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 17.49 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में 268 करोड की 184 सडकों की मंजूरी इस्काॅन कोवे 31 दिसम्बर को गणगौर घाट पर कीर्तन करेंगें