Site icon 24 News Update

मंदिर के पास नाली में मिला भ्रुण

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती भासौर गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास नाली में एक लावारिस कन्या भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी मनीष कुमार खोईवाल ने बताया कि टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि भासौर गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप नाली में एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायत के माध्यम से आवश्यक कागजी कार्रवाई और पंचनामा तैयार कर भ्रूण को कब्जे में लिया गया। वही इसके बाद पुलिस ने भ्रूण को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। डॉक्टर्स ने भ्रूण का पोस्टमार्टम किया तो सामने आया कि भ्रूण कन्या का है और करीब 4 से 5 माह का है। इधर पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह भ्रूण किसका है और किन परिस्थितियों में इसे यहाँ छोड़ा गया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड भी देख रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version