24 News Update उदयपुर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं मंत्री रहे मेवाड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. भानुकुमार शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाजपा उदयपुर देहात की ओर से बलीचा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।निवर्तमान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि शास्त्रीजी सादगी, शुचिता और सिद्धांतनिष्ठा के प्रतीक थे। वे 1942 में संघ के स्वयंसेवक बने और 1951 में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य बने। उन्होंने 40 माह का कारावास भोगा और व्यक्तिगत परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से कभी विचलित नहीं हुए। वे उदयपुर नगर परिषद के पार्षद, उपसभापति, विधायक, सांसद, लघु उद्योग निगम और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि संघ के साधारण स्वयंसेवक से संसद तक की यात्रा में शास्त्रीजी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, भैरोसिंह शेखावत, सुन्दरसिंह भंडारी, गुरूजी गोलवलकर, बाला साहेब देवरस और एकनाथ रानाडे जैसे महान नेताओं के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त किया।उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, शांतिलाल जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री गोपीलाल प्रजापत, जिला कार्यालय मंत्री गणेश कुमार, प्रदीप रवानी, अशोक लोहार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विरासतके साथ विकास, राष्ट्र नायकों के विचारों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना ही लक्ष्य – सांसद डॉ. मन्नालाल रावत पर्यटन सीजन में जमकर लूटा, अब अधिक वसूली पर पार्किंग ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना ठोका, निरस्त क्यों नहीं किया ठेका??