24 News Update उदयपुर। झीलों एवं धर्मनगरी उदयपुर में 4000 वर्ष प्राचीन तांबावती नगरी श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ट्रस्ट भंवरलाल गदावत ने बताया कि बाल योगिनी जिनवाणी सेवा चंद्रिका वात्सल्यमूर्ति आयिका प्रशन्नमती माता जी की सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण किया गया और प्रसन्नमति माताजी के सानिध्य में देशभक्ति एवं देश की वीर जवानों पर विशेष प्रवचन हुए और माताजी ने देश के वीर जवानों को विशेष इस स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गदावत ने बताया की ध्वजा रोहण में सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विशेष पोशाक धारण करके देशभक्ति के गानों पर सभी समाजजन झूम उठे। महामंत्री सुरेश लखावला व ब्रजकिशोर जोलावत ने बताया कि इस अवसर पर हजारों की संख्या में समस्त समाज जन एवं ट्रस्टगण की उपस्थिति रही। मूलनायक भगवान पर शांतिधारा व पंचामृत अभिषेक किया गया।
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में आयिका प्रशन्नमती के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजा रोहण

Advertisements
