चंद्र प्रभु महिला मंडल आयड़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
24 News Update उदयपुर 11 जुलाई। धर्मनगरी उदयपुर में 4000 वर्ष प्राचीन तंबावती नगरी चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में गुरु पूर्णिमा पर विशेष आयोजन मंदिर हुए। ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल गदावत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महापर्व पर परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर महाराज के 32 प्रकार के रसो से अभिषेक शांतिधारा फतेहलाल मुंडलिया, रवीश मुंडलिया ने किया। श्रीजी की शांति धारा भंवरलाल- मंजू देवी गदावत द्वारा की गई। सोधर्म इंद्र गणपत लाल जोलावत द्वारा मुख्य कलश 64 रिद्धि सिद्धि कलश के साथ स्थापित किया गया। मुख्य कलश यजमान श्रेष्ठी भंवरलाल- मंजू देवी गदावत, दिनेशकुमार- जयश्रीदेवी, धर्मेंद्र-रिची, चिरंजीवी- सोना, अक्षय- भाविका, हितांशु ,दक्ष व सांची, गदावत तथा आशीष कुमार-सुरभि यमन, लक्ष्य जोलावत रहे। इस अवसर पर चंद्र प्रभु महिला मंडल आयड़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी गदावत ने बताया की माताजी के सानिध्य में महिला मंडल को शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्याध्यक्ष आरती चित्तौड़ा ,महामंत्री जयमाला चित्तौड़ा उपस्थिति रही।

