Site icon 24 News Update

सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 09 मई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया गया। अधीक्षक डॉ विपिन माथुर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत फायर फाइटिंग टीम एवं एनएबीएच ट्रेनर ललित कुमार गंधर्व ने चिकित्सालय के दोनों बिल्डिगों के चिकित्सकों, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य कर्मियों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर चिकित्सालय में मॉक ड्रिल कर प्रायोगिक तरीके से फायर सेफ्टी कार्य समझाया गयाम उक्त कार्यक्रम में फायर सेफ्टी नोडल ऑफिसर डॉ सुनिल गोखरू , नर्सिंग अधीक्षक  श्री मति शारदा गरासिया , डॉ नरेंद्र राठौड़, डॉ गौरव जायसवाल , डॉ तरुण रलौत , फायर प्रभारी जगदीश भण्डावत ,जीतेश वैष्णव एवं सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version