सराड़ा/गींगला, 21 मार्च। भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने अपने जन्मदिवस को आस्था और संगठन के संगम के रूप में मनाते हुए ईडाणा माताजी शक्ति पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज और जेसीबी से पुष्प वर्षा के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रातः करीब साढ़े ग्यारह बजे पुष्कर तेली, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा के साथ ईडाणा माताजी पहुंचे। यहां भाजपा मेवल मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद जुलूस के रूप में माताजी के दर्शन किए गए, जहां जिलाध्यक्ष ने विधिवत पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद ईडाणा माताजी सभागार में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न समाजों, संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का साफा, उपराणा, माला, तलवार और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़, झमक लाल जैन, नाथूलाल कोलावत, सोहनलाल चौधरी, केवा भाई पटेल, केशव चोबिसा, लालूराम पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा और वरिष्ठ नेता फतह सिंह झाला के नेतृत्व में लसाड़िया, भबराना और झल्लारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सरपंचों ने भी पुष्कर तेली का सम्मान किया। ईडाणा माताजी ट्रस्ट की ओर से भी उन्हें माताजी की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में पुष्कर तेली ने कहा कि भाजपा संगठन परिवार की तरह कार्य करता है, जहां वरिष्ठ कार्यकर्ता नवोदित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने में मेवल क्षेत्र का विशेष योगदान रहा है और वे कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, सोनल मीणा, दुर्गा प्रसाद मीणा, करण सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह शक्तावत, यशवंत पुरोहित, मुकुल मेहता, अशोक मालवीय, राजेंद्र कलाल, शंकर भील, रोड़ीलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ईद : खुशियों और भाईचारे के रंग तो कहीं काली पट्टियों के बीच अदा हुई नमाज, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ गूंजे नारे उदयपुर में ऑपरेशन त्रिनेत्र की बड़ी कार्रवाई, माण्डवा क्षेत्र से 281 किलो डोडा पोस्त जब्त