Site icon 24 News Update

महिला नर्सिंग कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, खेरवाड़ा। थाना क्षेत्र के बडला बलात फ़ला निवासी रितेश कुमार पुत्र मुकेश कुमार मीणा उम्र 23 वर्ष में प्रकरण दर्ज कराया की उसकी माता निर्धा देवी विगत 8 माह से उप स्वास्थ्य केंद्र वास गोगुंदा ब्लॉक में एएनएम पद पर कार्यरत थी। अचानक बीमार होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए पैतृक गांव बडला लाया गया। ईलाज चल रहा था कि उनका स्वास्थ्य अधिक खराब होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरवाड़ा ले जा रहे थे कि उनके रास्ते में ही मृत्यु हो गई। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकारी कर्मचारी की अचानक मौत होने का मामला दर्ज किया जाकर सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।

Exit mobile version