24 News Update सागवाड़ा (रिपोर्ट: जयदीप जोशी). सागवाड़ा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के विवाह कराने में संलिप्त एक महिला और एक पुरुष दलाल को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि कोकापुर निवासी वासुदेव (उम्र 39, पुत्र गोविंद पाटीदार) ने 14 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शादी न होने के कारण उसके गांव के प्रकाश (पुत्र मोगजी नाई) ने उससे शादी कराने के एवज में 4 लाख रुपये की मांग की। 23 फरवरी 2024 को प्रकाश ने वासुदेव की शादी सीमा (पुत्री जगदीश प्रजापति, निवासी बड़ोदरा, गुजरात) से करवाई। इसके बदले में दो लाख रुपये कल्पना (पत्नी मांगीलाल, निवासी राखो, बागीदौरा) के खाते में और दो लाख रुपये नगद कल्पना को दिए गए। शादी के समय वधु को सोने-चांदी के जेवर भी दिए गए। दो दिन बाद सीमा अपने पीहर चली गई, 16 दिन बाद लौटी, और फिर 26 मार्च 2024 को सभी जेवरात लेकर फरार हो गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, उप अधीक्षक रूप सिंह के सुपरविजन और थाना प्रभारी खटीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 1 जुलाई 2025 को अहमदाबाद से दलाल कल्पना (उम्र 48) और प्रकाशचंद्र (उम्र 54) को गिरफ्तार किया और सागवाड़ा थाने लाया।
लुटेरी दुल्हन का विवाह कराने वाले महिला व पुरुष दलाल गिरफ्तार

Advertisements
