Site icon 24 News Update

पाँच अनाथ बच्चों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। धकड़ावला गांव में एक हृदयविदारक घटना के बाद पाँच अनाथ बच्चों की मदद के लिए समाज एकजुट हुआ। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान और आपणों भींडर मीडिया की पहल पर महज़ 48 घंटों में ₹22.50 लाख की सहायता राशि जुटाई गई।
धर्मांश फाउंडेशन ने बच्चों क पालन-पोषण हेतु 10 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह देने की घोषणा की और पहला चेक सौंपा। हिम्मत सिंह झाला और कुशपाल सिंह झीलवाड़ा ने ₹1-1 लाख का योगदान दिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर ने ₹51,000 का चेक, खिलौने, खाद्य सामग्री व घरेलू उपयोग की वस्तुएँ प्रदान कीं। सूरज जी मेनारिया (लक्ष्मी फर्नीचर, भींडर) ने वॉशिंग मशीन भेंट की। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान ने बच्चों के भविष्य के लिए आटा मिल भी प्रदान की।
इस अवसर पर संस्थान के उदयपुर कार्यकारिणी संभाग मीडिया प्रभारी गमेर सिंह राणावत, उदयपुर संभाग अध्यक्ष सोहन सिंह झाला, कार्यकारिणी अध्यक्ष नेपाल सिंह, उपाध्यक्ष भींडर अरविन्द सिंह, सज्जन सिंह नवलपुरा, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version