24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। धकड़ावला गांव में एक हृदयविदारक घटना के बाद पाँच अनाथ बच्चों की मदद के लिए समाज एकजुट हुआ। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान और आपणों भींडर मीडिया की पहल पर महज़ 48 घंटों में ₹22.50 लाख की सहायता राशि जुटाई गई।धर्मांश फाउंडेशन ने बच्चों क पालन-पोषण हेतु 10 वर्षों तक ₹10,000 प्रतिमाह देने की घोषणा की और पहला चेक सौंपा। हिम्मत सिंह झाला और कुशपाल सिंह झीलवाड़ा ने ₹1-1 लाख का योगदान दिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर ने ₹51,000 का चेक, खिलौने, खाद्य सामग्री व घरेलू उपयोग की वस्तुएँ प्रदान कीं। सूरज जी मेनारिया (लक्ष्मी फर्नीचर, भींडर) ने वॉशिंग मशीन भेंट की। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान ने बच्चों के भविष्य के लिए आटा मिल भी प्रदान की।इस अवसर पर संस्थान के उदयपुर कार्यकारिणी संभाग मीडिया प्रभारी गमेर सिंह राणावत, उदयपुर संभाग अध्यक्ष सोहन सिंह झाला, कार्यकारिणी अध्यक्ष नेपाल सिंह, उपाध्यक्ष भींडर अरविन्द सिंह, सज्जन सिंह नवलपुरा, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हांगकांग एशियन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन — 28 पदक जीतकर रचा इतिहास भीण्डर में सड़कों के निर्माण कार्यों का पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने किया निरीक्षण, आमजन ने बताई संतुष्टि