Site icon 24 News Update

उत्तर भारतीय विकास संस्थान द्वारा नए आरटीओ के प्रमुख चौराहे के समीप, हाईवे पर झंकार होटल के पास गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जल

Advertisements

24 News Update उदयपुर, उत्तर भारतीय विकास संस्थान द्वारा नए आरटीओ के प्रमुख चौराहे के समीप, हाईवे पर झंकार होटल के पास गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जल, मानव सेवा अभियान की कड़ी के रूप में जल सेवा केंद्र (जल प्याऊ) की स्थापना की गई। संस्थान पदाधिकारियों द्वारा संस्थान के अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं जल सेवा केंद्र का शुभारंभ अध्यक्ष महोदय श्रीमान अजब सिंह यादव द्वारा राहगीरों को पानी पिलाकर किया गया। पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से संस्थान द्वारा देखरेख की जाएगी। संस्थान द्वारा उपस्थित आम नागरिकों को निःशुल्क परिडें वितरित किए गए। आगामी योजना के तहत संस्थान द्वारा पक्षियों के लिए पानी के परिडें नगर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर संस्थान के सम्माननीय पदाधिकारी—श्री अजब सिंह, श्री गणेश शंकर तिवारी, श्री बी.डी. यादव, श्री सोनू यादव, श्री विजय बहादुर, श्री अशोक कुशवाह, श्री राजेश यादव, श्री हरी नारायण, श्री आर.सी. झा, श्री मुकेश भारद्वाज, श्री नंदनी, श्री आर.आर. मिश्रा, श्री निरंजन सिंह, श्री लाखन आदि उपस्थित थे एवं समस्त कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष अजब सिंह यादव द्वारा दी गई।

Exit mobile version