24 News Update जयपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर प्रांत की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत शनिवार को “हरित घर दर्शन कार्यक्रम एवं पर्यावरण गोष्ठी” का सफल आयोजन ओरियन ग्रीन्स परिसर में किया गया। इस आयोजन में संघ के जयपुर प्रांत, महानगर, विद्याधर भाग तथा ओरियन ग्रीन्स संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लेकर पर्यावरणीय चेतना को मजबूत किया। वृक्ष पूजन से हुई शुरुआतकार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार वृक्ष पूजन से हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने औषधीय पौधों की विशेष महत्ता पर चर्चा की और उन्हें संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने ओरियन ग्रीन्स की औषधीय वाटिका का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न औषधीय पौधों के वैज्ञानिक व सांस्कृतिक पक्षों पर जानकारी साझा की गई।भ्रमण के बाद प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था रही। इको मित्रम ऐप की जानकारीगोष्ठी में “इको मित्रम ऐप” के माध्यम से पर्यावरणीय गतिविधियों को कैसे जोड़ा और साझा किया जा सकता है — इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ऐप को अपने क्षेत्रीय अभियानों में उपयोग करने का संकल्प भी लिया। आगामी योजनाओं पर संवादकार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण की आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रही पर्यावरण गतिविधियों का अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संघ संचालक डॉ. रमेश अग्रवाल का मार्गदर्शन व सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने पर्यावरण को संघ कार्य के एक अभिन्न अंग के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सलाहकार आनंद स्वरूप अग्निहोत्री ने भी विचार व्यक्त किए। इस पूरे आयोजन का संयोजन अशोक शर्मा एवं नीता उपाध्याय द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा, समन्वय और संचालन में विशेष भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में हाईवे पर डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार प्रतापनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों का डीजल बरामद, वारदात में प्रयुक्त 2 कारें जब्त राजस्थान में SGST विभाग की बड़ी कार्रवाई : बिना ई-वे बिल के परिवहन हो रहे आयरन स्क्रैप से भरे 10 ट्रक जब्त