Site icon 24 News Update

महावीर चैत्यालय युवा परिषद की ओर से पारिवारिक पिकनिक, गेम्स में दिखा उत्साह

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। महावीर चैत्यालय मंदिर, मंडी की नाल की युवा परिषद की ओर से रविवार को श्रीजीगढ़ कानपुर में पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मनोरंजन, खेलकूद और आपसी स्नेह का आनंद लिया।
मीडिया प्रभारी सुशील जैन ने बताया कि पिकनिक का आयोजन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अल्पाहार से हुई, जिसके बाद स्विमिंग एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। अंत में सभी के लिए स्नेह भोज रखा गया। इस अवसर पर महावीर चैत्यालय युवा परिषद के करीब 24 परिवारों ने भाग लिया। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग गेम्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों की श्रेणी में 4 से 12 वर्ष आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें कथन मेहता प्रथम तथा मायशा टीमरवाल द्वितीय स्थान पर रहे। अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
वहीं 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं ने पासिंग द पास गेम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में राखी मेहता ने प्रथम, अभिनव दामावत ने द्वितीय तथा राकेश कुणावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा परिषद के गीतेश दामावत, प्रमोद ताराचंदोत एवं हेमेंद्र कुरावत की सक्रिय सहभागिता से संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Exit mobile version