24 News Update सलूंबर. सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे के रठौड़ा रोड किनारे स्थित एक खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गंगाराम भांबी की भैंस खेत में घास चर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के चलते खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का एक तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही खेत में कई जगहों पर जोरदार स्पार्किंग और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। भैंस तार की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय खेत में अन्य मवेशी भी मौजूद थे, लेकिन वे किसी तरह बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचित कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। मौके पर सरपंच पति रूपलाल मीणा, वार्ड पंच मोहन रेबारी और शांतिलाल सालवी पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जर्जर तार और पोल गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही और समय पर रखरखाव नहीं होने से हादसे हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, विभाग की ओर से मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पशु मालिक को मुआवजा दिया जाए और विभाग की ओर से जर्जर लाइनों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रात के अंधेरे में चल रहा था खनन ,पुलिस पहुंची, खनन माफिया भागे… नदी से एलएनटी और ट्रैक्टर पकड़े 29 साल बाद साकार हुआ भाइयों का सपना, राजस्व रिकॉर्ड में हुआ भूमि विभाजन