• महिला थाना में एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से वाटर कूलर व आरओ प्लांट का शुभारंभ


24 News Update उदयपुर। पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने कहा कि श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से समाज सेवा के जो कार्य किए जा रहे हैं उसके लिए संगठन की सराहना होनी चाहिए। खास तौर से जल सेवा के लिए महिला थाना में लगाए गए वाटर कूलर व आरओ प्लांट से यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शुद्द जल मिल सकेगा।
शनिवार को यहां उदियापोल स्थित महिला थाना में वाटर कूलर व आरओ प्लांट के शुभारंभ मौके पर डिप्टी चेतना भाटी ने यह उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि जल सेवा को महान सेवा बताया गया है और यह सेवा गर्मी के मौसम में हो तो और ज्यादा धार्मिक महत्व रहता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ही होते हैं जो दूसरो के लिए जीते हैं। सब लोग मिलकर काम करें। वर्तमान हालात सबके सामने है और इसमें सभी देश को अपना समझे। अपराधों को रोकने में समाज की बडी भूमिका है। समाज व पुलिस साथ मिलते हैं तो अपराधियों के हौंसले पस्त होते हैं। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी सुशीला खोइवाल ने श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक आकाश बागडी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक बार में ही उनके सुझाव को मानते हुए महिला थाना में वाटर कूलर व आरओ लगवाया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक विनोद पांडे ने संगठन द्वारा 17 मई को किए जा रहे सामूहिक विवाह के संबंध में जानकारी दी। संरक्षक निर्मल पंडित ने कहा कि समाज सेवा के लिए संगठन तत्पर है। शहर में जहां जरुरत होगी वहां संगठन तैयार खडा मिलेगा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने कहा कि जब तक उनकी क्षमता है और जब तक लोगों का सहयोग है तब तक वे समाज सेवा रुपी यज्ञ में अपनी आहूति लगाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से 17 मई को सर्व समाज का दहेज मुक्त व पूर्ण रुप से आडंबर रहित सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 11 जोडो का पंजीयन हो चुका है तथा 5 मई तक विवाह योग्य जोडे पंजीयन करवा सकते हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मेनारिया ने अतिथियों का स्वागत किया व आभार जताया। इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रिया जैन, रोमा जैन, नेत्रांजलि मेनारिया व अश्विना पंवार का भी उपरना ओढा का अभिनंदन किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading