24 News update उदयपुर। जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर नमित मेहता ने की।
ज्य सरकार की बजट घोषणाओं के अनुरूप नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नाइट फूड कोर्ट और नाइट बाजार की स्थापना को लेकर संभावनाओं, स्थान चयन और संचालन व्यवस्था पर मंथन किया गया।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बैठक में रानी रोड पर प्रस्तावित फूड कोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।
पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भीतरी शहर के कुछ चिन्हित स्थलों को निर्धारित समय के लिए नो व्हीकल जोन घोषित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इससे पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुगम और सुरक्षित भ्रमण सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में पर्यटन विकास से जुड़े अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिनमें बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, शहर की पहचान से जुड़े स्थलों का संरक्षण और निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने जैसे विषय शामिल रहे।
बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी उमेश ओझा, उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading