कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। शिक्षा विभाग के 32वे राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार 2024 का सम्मान समारोह आज वेटेरनरी ऑडिटोरियम बीकानेर में आयोजित किया गया।
समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद जी व्यास, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी महावीर कुमार चपलोत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भदेसर एवं वर्तमान पदस्थापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसावरा,मनीष जैन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राउमावि जावदा निम्बाहेड़ा, दीपक तोलंबिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राउमावि बाड़ी को सम्मानित किया गया, जिसमें शॉल,बेज,श्रीफल के साथ सम्मान राशि ग्यारह हजार रूपए, प्रतिक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनको यह सम्मान कार्यालय संचालन में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य यथा पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान तथा भामाशाहों को प्रेरित कर भौतिक विकास में अपना योगदान देकर उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य कर विभाग की प्रतिष्ठा बढाई है।

