24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। स्थानीय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय निम्बाहेड़ा में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत बी.सी.पाण्डेय व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डाइट चित्तौड़गढ़ में संस्थापन अधिकारी के पद पर कार्यरत राकेश सुखवाल को भा. म. स. से सम्बद्ध राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। इसका अधिकृत मनोनयन पत्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है। पाण्डेय एक जुझारू, संघर्षशील एवं कर्मचारी हितैषी नेतृत्व के धनी व्यक्ति हैँ। पूरे प्रदेश के कर्मचारी जगत में एक जानकार एवं भरोसेमंद नेतृत्व के रूप में इनकी पहचान है। इससे पूर्व भी विभिन्न संगठनों मे ये ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर दायित्व निर्वहन कर चुके हैँ। पाण्डेय व सुखवाल के मनोनयन पर मंत्रालयिक कर्मचारियों के अलावा विभिन्न कर्मचारी संघों, महासंघों, शिक्षक संघों आदि के पदाधिकारियों एवं विविध संगठनों व समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया हैँ।
सुखवाल समय-समय पर चित्तौड़गढ़ जिले में संरक्षक की भूमिका में मंत्रालयिक संगठन एवं मंत्रालयिक कर्मचारियों का मार्गदर्शन भी किया है। मंत्रालयिक कार्मिकों का मानना है कि अब प्रदेश में दायित्व मिलने से निश्चित रूप से इनके अनुभवों का लाभ पूरे प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारियो को मिलेगा। सुखवाल के प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनयन पर मंत्रालयिक कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारी संघों, महासंघों, शिक्षक संघों आदि के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गयी है।
राकेश सुखवाल व बी.सी.पाण्डेय को भा. म. स. से सम्बद्ध मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।

Advertisements
