नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पत्र साझा कर इसकी जानकारी दी। पिछले 36 दिनों से जंत र-मंतर पर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा था। इस्तीफे के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगातार आंदोलन और जनदबाव के बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। NTA पर लगातार कार्रवाई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से एक दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। एजेंसी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू करने की बात कही है। सरकार ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के संकेत देते हुए शिक्षा मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। अधिकारियों के अनुसार आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समीक्षा, तकनीकी सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में पेपर लीक की संभावना खत्म करने के लिए नई परीक्षा प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके अलावा NTA में चार वरिष्ठ जनरल मैनेजर और UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी। क्या है पूरा मामला NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की गई। इस विवाद के चलते देशभर में छात्रों का व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ और कई राज्यों में जांच शुरू की गई। फिलहाल मामले की जांच CBI कर रही है। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों में जांच के दौरान अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने कहा- मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए। दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कॉकरोच से पंगा लिया है। हमने तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया, तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भैया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बैठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिले सुर मेरा तुम्हारा : नई पीढ़ी को आदेश नहीं, संवाद चाहिए; मोहन भागवत बोले- ताकत से नहीं, विश्वास से बनता है समाज पेपर लीक पर मोदी का तीसरा संदेश: तकनीक से होगी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी, नंदन नीलेकणी की अगुआई में बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स