Site icon 24 News Update

130 बच्चों को शिक्षा किट वितरण, एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन ने दो और बेटियों गोद लिया

Advertisements


24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन ने शिक्षा, चिकित्सा और पर्यावरण की अपनी मुहिम के तहत मंगलवार को बस्सी झुंझावत गांव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 130 बच्चों को शिक्षा किट का वितरण किया और स्कूल की दो बेटियों को गोद लेकर उनको पढाने से लेकर विवाह करवाने की जिम्मेदारी ली। संगठन ने इस तरह अब 15 बेटियों को गोद ले लिया है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बस्सी झुंझावत गांव के स्कूल में शिक्षा किट वितरण आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूंजीलाल मेघवाल ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के लिए सोचना और उन्हें सहयोग करना परोपकार का काम है। ग्रामीण परिवेश के कारण बच्चों को कई तरह की परेशानी होती है। स्कूल के शिक्षक अपने स्तर पर काम करते हैं, लेकिन कोई एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन जैसी संस्था अगर आगे बढकर बच्चों की हौंसला अफजाई करती है तो यह अपने आप में खास हो जाता है। उन्होंने संस्थापक आकाश बागडी व अन्य पदाधिकारियों की इस काम के लिए सराहना की।
इस मौके पर 130 बच्चों को शिक्षा किट वितरण के बाद संस्थापक बागडी ने स्कूल की दो बालिकाओं दीपिका पुत्री मावजी मीणा कक्षा नवीं तथा जानवीं पुत्री भैरुलाल मीणा कक्षा चार को गोद लेने की घोषणा की। इन दोनों बच्चियों के अभिभावक नहीं है। इनके रिश्तेदार इन्हें पढा रहे हैं। बागडी ने घोषणा की कि इन बच्चियों की पढाई लेकर शादी तक का जिम्मे संगठन उठाएगा। संगठन अब तक 15 बेटियों को गोद ले चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से 17 मई को सर्वसमाज के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जा रहा है। पर्यावरण के क्षेत्र में भी संगठन बडी मुहिम हाथ में लेगा। एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन सलूंबर शाखा के पदाधिकारी प्रेमकुमार सुथार, रमेश दमामी, मदनसिंह, रुपलाल सुथार, गणेश सुथार व भगवतीलाल मीणा ने बस्सी झुंझावत सहित अन्य स्कूलों में भी इस तरह के आयोजन करने का संकल्प जताया। इस मौके पर स्कूल के व्याख्याता सुनील कुमार आलदिया, वरिष्ठ अध्यापक प्रीति डामोर, अध्यापक हीरालाल कटारा, हेमलता मेघवाल, कुरसिंह राजपूत, मुकुल चौबीसा, नूतन व्यास, प्रबोधक रुपलाल मीणा व सहयोगी लीला बाई भी उपस्थित थे।

Exit mobile version