24 News Update डूंगरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने शिवाजी नगर स्थित एक सरकारी शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर से 2.20 लाख रुपये नकद और 2.50 लाख रुपये के जेवर चोरी किए थे। पूछताछ में आरोपी ने वारदात की पूरी कबूलनामा दी है। कोतवाली थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित उमेश त्रिवेदी शिवाजी नगर निवासी हैं और सरकारी शिक्षक हैं। वह 8 अक्टूबर को ड्यूटी के लिए एसडीएम ऑफिस गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने गई थीं और बच्चे भी स्कूल गए थे।
उमेश दोपहर को घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने अलमारी और अन्य स्थानों को तहस-नहस कर घर से नकद और जेवर चोरी कर लिए थे।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक पूर्व चालानशुदा संदिग्ध आरोपी की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इस पर भाटपुर निवासी लोकेश उर्फ चौधरी डामोर को डिटेन किया गया। पूछताछ में लोकेश ने शिवाजी नगर में हुई चोरी स्वीकार कर ली। साथ ही उसने खेड़ा गांव में हुई एक अन्य चोरी की वारदात को भी कबूल किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है ताकि बाकी वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.