24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे 76 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें भैंसड़ा कला ग्राम पंचायत की उप सरपंच वक्तुबाई के पति किशनलाल डांगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस ने समझाइश कर देर शाम खुलवाया। घटना दोपहर करीब 2:05 बजे सूर्या होटल के पास हुई, जब स्कॉर्पियो गाड़ी हाइवे किनारे खड़ी थी। जानकारी के अनुसार, किशनलाल डांगी वाहन के बाहर खड़े थे जबकि एक युवक गाड़ी में सवार था। इसी दौरान गोगुंदा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गाड़ी में सवार घायल युवक राजू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य हीरालाल डांगी ने बताया कि इस स्थान पर बार-बार हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि डांगियों का गुड़ा जैसे इलाकों में अंडरपास की आवश्यकता लंबे समय से जताई जा रही है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की कि हाइवे पर सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, अंडरपास बनाया जाए और हादसे के जिम्मेदार डंपर चालक की तुरंत गिरफ्तारी हो। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक चित्तौड़ा का आकस्मिक निधन, अंतिम यात्रा आज शाम वैदिक यज्ञानुष्ठान और योगानुष्ठान के साथ 25 दिवसीय पतंजलि योग शिविर संपन्न, योग योद्धाओं ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प, स्वास्थ्य और अध्यात्म का अनूठा संगम