24 News Update जहाजपुर (भीलवाड़ा) | ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक भारत और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से जहाजपुर क्षेत्र में एक अनूठी और गौरवपूर्ण पहल की गई है। सरसिया नव ग्राम पंचायत रुणिया बरड़ा के भामाशाह और समाजसेवी श्री नरेंद्र मीणा के सौजन्य से कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दिल्ली से जयपुर तक की हवाई यात्रा का अविस्मरणीय अवसर प्रदान किया गया।
हवाई यात्रा और शैक्षणिक भ्रमण
इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भुंवार एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानीपुरा के कुल 19 विद्यार्थियों ने आसमान की ऊंचाइयों को छुआ। इस यात्रा में विद्यार्थियों के साथ भामाशाह श्री नरेंद्र मीणा के परिवार जन सहित कुल 31 सदस्यों ने भाग लिया। 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) पर की गई घोषणा को पूरा करते हुए भामाशाह ने बच्चों के हवाई यात्रा के सपने को हकीकत में बदला।
लोकतंत्र के मंदिर (विधानसभा) का भ्रमण जयपुर पहुंचने पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का दुर्लभ अवसर मिला। जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीणा के विशेष सहयोग से विद्यार्थियों ने राजस्थान विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। बच्चों ने सदन की कार्यप्रणाली को समझा, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हुई।समाज द्वारा सराहना और आभार जयपुर आगमन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने भामाशाह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्कर राज मीणा, राजेन्द्र मीणा एसीबी ईओ (देवपुरा), धर्मराज सिंह मीणा उप प्राचार्य,अजय मीणा लुहारी कला,, चंचल मीणा (सरसिया) और रणजीत सिंह मीणा (भवानीपुरा) प्रमुख रहे।
इस प्रेरणादायी पहल के सफल क्रियान्वयन पर मीणा समाज विकास संस्थान, जहाजपुर के अध्यक्ष श्री श्योजीराम मीणा ओर अन्य प्रबुद्धजनों ने भामाशाह नरेंद्र मीणा और जहाजपुर विधायक श्री गोपीचंद मीणा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि: “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को ऐसे अवसर उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास को नई दिशा देता है। भामाशाह नरेंद्र मीणा की यह पहल और इसमें विधायक श्री गोपीचंद मीणा का विशेष सहयोग समाज के लिए अनुकरणीय है।”
इस आयोजन पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और सभी ने भामाशाह व विधायक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading