Site icon 24 News Update

डॉ. सक्का का 121वां विश्व रिकॉर्ड लंदन बुक में दर्ज, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को करेंगे नीलाम

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वर्ण शिल्पी एवं 121 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इक़बाल सक्का का 121वां रिकॉर्ड लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इस बार उन्होंने सोने से तिरंगे रंगों से सजा खंडा, कर्पाण, कंघा और कड़ा तैयार किया है, जिसे विश्व की सबसे छोटी कलाकृतियों के रूप में मान्यता मिली है।

डॉ. सक्का ने बताया कि वे इन कलाकृतियों को पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए नीलाम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि यह कलाकृतियां सरकार की ओर से नीलामी कराई जाए और उससे प्राप्त धनराशि को बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पीड़ितों को राहत पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि मेवाड़, उदयपुर और राजस्थान की ओर से सेवा व समर्पण का प्रतीक भी है।

Exit mobile version