Site icon 24 News Update

नगर पालिका में मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। न.पा. प्रशासक व उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण एवं अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख के निर्देशन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रारंभ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा/चित्र पर अधिशासी अधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता, न्याय एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी महोदय ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करें। डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच एवं उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर नगरपालिका के सफाई निरीक्षक अक्षय सेवक, प्रकाश जमादार, स्वच्छ भारत मिशन एमआईएस दिलीप पाटीदार, कृष्णपाल सिंह और समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Exit mobile version