24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में दीपावली का उत्सव इस बार और भी रंगीन होने जा रहा है। दीपावली के पावन अवसर पर 19 और 20 अक्टूबर को शहर के प्रमुख चौराहों व स्थलों पर “दीपावली स्वागत द्वार प्रतियोगिता-2025” आयोजित की जा रही है।जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 39 टेंट व्यवसायी भाग ले रहे हैं। इनमें प्रथम श्रेणी में 12 तथा द्वितीय श्रेणी में 27 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक दीपोत्सव की भावना को सशक्त करने के साथ-साथ “आपणो स्वच्छ और सुंदर उदयपुर” अभियान को बढ़ावा देना है। छह निर्णायक दल करेंगे मूल्यांकनकलक्टर ने बताया कि प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए विभिन्न अधिकारियों के 6 निर्णायक दल गठित किए गए हैं। ये दल निर्धारित तिथियों पर टेंट की सजावट, आकार, थीम, नवाचार और जन प्रतिक्रिया के आधार पर निर्णय करेंगे। इस बार आमजन भी होंगे निर्णायकइस वर्ष प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि आमजन भी ऑनलाइन फीडबैक देकर रैंकिंग में अपनी भूमिका निभा सकेंगे। नागरिक अपने पसंदीदा तीन स्वागत द्वारों के नाम मय फोटोग्राफ गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड के माध्यम से पोस्ट कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने इस हेतु एक ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है, जिस पर क्लिक कर फीडबैक दिया जा सकेगा। शहर में सजेगा दीपोत्सव का रंगदीपावली अवसर पर जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) और नगर निगम उदयपुर संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख स्थलों, मार्गों और स्वागत द्वारों पर विशेष सजावट व आकर्षक रोशनी की व्यवस्था कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शुरू हुई जांच की नौटंकी, 45 बसों के चलान, असली दोषी नेता जो आरटीओ से मंगवाते हैं फोकट की बसें!! निजी अस्पतालों में अग्निशमन मॉक ड्रिल आयोजित, कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने की दी गई ट्रेनिंग