रंधावा बोले — आज़ादी से विकास तक कांग्रेस ने रखी देश की बुनियाद 24 News update उदयपुर, 4 जुलाई।उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल में शुक्रवार को कांग्रेस का संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में राजस्थान की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का आह्वान किया और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताया। डोटासरा बोले — राजस्थान में सर्कस चल रही है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि “प्रदेश में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। मंत्रियों की मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे, विधायक अपने मंत्रियों की नहीं सुन रहे और भाजपा कार्यकर्ता अपने विधायकों की नहीं। ये पोपा भाई का राज नहीं तो क्या है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पर्ची सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करें और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का संकल्प लें। डॉ. सी.पी. जोशी ने बूथ स्तर पर मैनेजमेंट को बताया ज़रूरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी राजनीति में बूथ स्तर तक गहराई से काम करना होगा। नवमतदाताओं तक पहुँच, वोटर्स की पहचान और समाज के हाशिए पर खड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाना कांग्रेस की प्राथमिकता होनी चाहिए। पवन खेड़ा बोले — राहुल गांधी ने कई बार करवा दी मोदी सरकार की यू-टर्न एआईसीसी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले एक साल में राहुल गांधी के नेतृत्व ने केंद्र सरकार को कई मौकों पर यू-टर्न लेने पर मजबूर कर दिया। जातीय जनगणना इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज देश को फिर से कांग्रेस की जरूरत है। रंधावा ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को किया याद अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि “देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर विकास की नींव कांग्रेस ने रखी है। आज मोदी सरकार युवाओं को भ्रमित कर रही है। हमें उन्हें सच्चाई बतानी होगी कि देश को आज़ादी कांग्रेस ने दिलाई थी, भाखड़ा नांगल, एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाएं कांग्रेस की देन हैं।” ऋत्विक मकवाना बोले — मेवाड़ में कांग्रेस सबसे मजबूत होगी राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर यह तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मेवाड़ में कांग्रेस मज़बूती से वापसी करेगी। हर बूथ तक समन्वय और रणनीति के साथ कांग्रेस को फिर खड़ा किया जाएगा। टीका राम जूली बोले — राजस्थान की पर्ची सरकार विफल नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला विरोधी है। राजस्थान में बेरोजगारी देश में दूसरे नंबर पर है और योजनाएं बंद की जा रही हैं। सम्मेलन में दिवंगत गिरिजा व्यास को दी श्रद्धांजलि सम्मेलन शुरू होने से पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन में संभागभर के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल सम्मेलन में सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा, टीका राम जूली, डॉ. सी.पी. जोशी, पवन खेड़ा, ऋत्विक मकवाना, कचरू लाल चौधरी, फतह सिंह राठौड़ समेत सैकड़ों वरिष्ठ नेता, विधायक, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन पीसीसी सदस्य परमानंद मेहता ने किया। यह जानकारी डॉ संजीव पुरोहित ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में सम्पन्न हुई 11वीं वेटलैंड क्षेत्रीय कार्यशाला, मेनार रामसर साइट का दल ने किया दौरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आत्महत्या का मामला गरमाया: दो सुपरवाइजर, क्लर्क व कार्यकर्ता पर प्रताड़ना के आरोप; धर्म और रिश्वत का दबाव, कार्रवाई की मांग तेज