24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 4 जुलाई को प्रस्तावित ‘संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और बांसवाड़ा जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के बाद जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने जानकारी दी कि देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने सम्मेलन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी जिला, ब्लॉक, मंडल पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बूथ बीएलए की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यदि कोई पदाधिकारी बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहता है तो उसका नाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा जाएगा।चौधरी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 250 कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विधायक एवं प्रत्याशियों को पंचायत/वार्ड स्तर से कार्यकर्ता लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सम्मेलन के पश्चात कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के दिशा-निर्देशों को साझा कर सकें और संगठन को मजबूती मिल सके।उन्होंने बताया कि सम्मेलन 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे सुखाड़िया रंगमंच (टाउन हॉल), उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी तथा एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना विशेष रूप से भाग लेंगे।बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में कचरू लाल चौधरी, सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, विवेक कटारा, प्रदेश महासचिव सुरेश सुथार, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, सदस्य परमानंद मेहता, रामलाल गायरी, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष नवल सिंह चुंडावत, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, राजेंद्र जैन, चंद्रप्रकाश मेनारिया, राम सिंह चदाणा, महेंद्र सिंह राणावत, सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, प्रधान गंगाराम मीणा, कमला परमार, महासचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भगवानलाल अहीर, डॉ. महेश त्रिपाठी, भूपेंद्र चौहान, महिला कांग्रेस से शांता प्रिंस, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सरपटा, मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य, नान सिंह सिसोदिया, सुनील सेवक, अर्जुन लाल मेघवाल, सुरेश तराठी, सचिव मोतीलाल सुथार, भानु गुर्जर, सी.पी. गुर्जर, ओमप्रकाश डांगी, महेंद्र डामोर व सुंदर लाल मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी ने किया तथा धन्यवाद डॉ. महेश त्रिपाठी ने ज्ञापित किया। चौधरी ने यह भी बताया कि भविष्य में ब्लॉक व मंडल स्तर पर भी ऐसे सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 5 से 7 जुलाई तक उदयपुर में आयोजित होगा तीन दिवसीय “सुकून हेल्थ मेला” महावीर भवन में नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया