24 News Update निंबाहेडा (कविता पारख)। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत जिले की संचालन टीम घोषित कर दी गई है। जिला महामंत्री रघु शर्मा को अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी मनोज पारिक ने बताया कि यह महा प्रशिक्षण अभियान संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यशालाओं के पश्चात शीघ्र ही जिले के सभी मंडलों में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं रात्रि विश्राम सहित आयोजित की जाएंगी। इन प्रशिक्षण सत्रों में मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे तथा भाजपा की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से परिचित होंगे।
जिला स्तर पर अभियान के सुचारु संचालन के लिए सह संयोजक के रूप में सत्यनारायण मेनारिया (सुवानिया), चंद्रशेखर सोनी (चित्तौड़गढ़) एवं रेखा रानी तिवारी (निंबाहेड़ा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला संचालन टीम की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह महा प्रशिक्षण अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान की जिला संचालन टीम घोषित निंबाहेड़ा से तिवारी को बनाया अभियान का सह संयोजक

Advertisements
