Site icon 24 News Update

रेगर समाज पुर-भीलवाड़ा द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय क्रिकेट व मेवाड़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

Advertisements

24 News Update भीलवाड़ा . रेगर समाज पुर-भीलवाड़ा द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय क्रिकेट व मेवाड़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन!जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज गुर्जर पी॰सी॰सी॰ सदस्य,वशिष्ठ अतिथि के रूप में मोतीलाल सिंघानिया (सांसद प्रत्याक्षी भीलवाड़ा), रामेश्वरलाल दबकिया,अखेराम बडोदिया (अधिशक अभियंता नगर निगम भीलवाड़ा),संतोष सुनारीवाल (तहसीलदार बनेड़ा),ईश्वर कराडिया,बंसी लाल क़ासोटिया,रामेश्वर दबकिया,सोहन भोजपुरिया,नौरतमल डडवाडिया (अध्यक्ष 70 गाँव आमचोखला), डालचंद मुंडोतिया,रतन लाल डड़वाडिया,मदन तग़ाया(सरपंच प्रतिनिधि मोखुंदा),कालू गंडवाल,एड़ कन्हैयालाल,सोहनलाल ओलेडिया,मूलचंद सूंकरिया, नानूराम ओलेडिया,मदन ओलेडिया आदि रहें ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूँलाल तरूग़रीया अध्यक्ष मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान मातृकुंडिया ने की!की!नाथूँलाल ने बताया कि समाज में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी ज़रूरी ताकि समाज कि प्रतिभाओ को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके!
मोतीलाल सिंघानिया ने कहा कि खेल के साथ समाज में शिक्षा भी बहुत जरूरी हैं, क्योंकि शिक्षा ही सारी समस्याओं का समाधान है। हमें हमारे महापुरूषों को भी पढ़ना चाहिए।जिससे समाज के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
आयोजन से बबलू सूंकरिया ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुक़ाबला राज श्री भीलवाड़ा व शंभूगढ़ किंग्स के बीच हुआ जिसमें शंभूगढ़ ने 6 विकट से जीत हासिल की व कबड्डी के अंतिम मुक़ाबला बागोलिया व शंभूगढ़ के बीच हुआ जिसमें बागोलिया ने जीत हासिल की,पुरुष्कार वितरण आतिथियो द्वारा दिया गया! मंच संचालन राधेश्याम सुंकरिया ने किया,आयोजन कमेटी से रतनलाल, सांवर डांगरीवाल,संपत,राजेश जैलिया,अर्जुन,कन्हैया, रामलाल,गोपाल नोगिया, पप्पूलाल तगाया, राकेश तगाया,मुकेश,मदन, राहुल, रंगलाल,सोनू,पवन क़ासोटिया,सुरेश डडवाडिया, सुरेश डी॰जे॰,किशन,भैरु,साँवर,आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version