24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा ज़िले में राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की प्रथम बैठक बस स्टैंड स्थित संगीत कला केंद्र में आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वर्णकार की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट भरत कुमावत के मुख्य अतिथ्य तथा उदयपुर संभाग के प्रभारी राकेश कोठारी के विशिष्ट अतिथ्य मे हुई। राष्ट्रीय अधिकारों के मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी के गठन में ओमप्रकाश व्यास को ् जिला अध्यक्ष,जितेंद्र पुरोहित को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार नागोरी को महासचिव, आशा रामावत को सहसचिव, मनोज शर्मा को संगठन मंत्री एवं सुलक्षणा शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट भरत कुमावत ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नागरिक कर्तव्य एवं लोक अधिकार की गरिमा के संबंध में विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध कवि रामनिवास रोनी राज ने अपनी कविताओं मुक्तकों के माध्यम से जबरदस्त समां बांधा व खूब तालियां बटोरी।। संचालन ओमप्रकाश व्यास ने किया। लोक अधिकार जागरण पखवाड़े के तहत उदयपुर संभाग में कई जिलों में गोष्ठियो का आयोजन किया जाना तय रहा। निरंतर 25 वर्षों से कार्यरत मंच राजस्थान के 44 जिलों में सक्रिय है।। इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिकों में महेश जोशी, लोकेश व्यास, शुभकरण चौहान सहित क ई ऊर्जावान व्यक्ति उपस्थित थे।अंत में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया।।
राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की जिला कार्यकारिणी गठित

Advertisements
