24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। जिला कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ सागवाड़ा में बैठक हुई जिसमें जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया।बैठक कांग्रेस कार्यालय सदर बाजार में प्रातः 10:30 बजे जिलाध्यक्ष मनोहर कोटेड की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक प्रारम्भ में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कपिल भट्ट, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोहर कोटेड द्वारा फूलों की माला एवं कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर आत्मीयता से किया गया। बैठक में कोटेड ने अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं युवा साथियों ने सागवाड़ा नगर की गंभीर समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और सामूहिक सहमति से यह निर्णय लिया कि नगर में बढ़ती अव्यवस्थाओं, खासकर आवारा पशुओं, सड़क दुर्घटनाओं, प्लास्टिक प्रदूषण और कानजी हाउस बंद होने की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है। इसी संदर्भ में अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारगिया के नेतृत्व में संपूर्ण टीम ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी सुबोधसिंह चारण को ज्ञापन दिया जिसमें नगर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। गायें प्लास्टिक खाकर बीमार हो रही हैं। पूर्व में संचालित कानजी हाउस बंद होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। नागरिकों तथा पशुओं दोनों की सुरक्षा खतरे में है। ज्ञापन में मांग की गई कि सागवाड़ा में स्थायी कानजी हाउस पुनः शुरू किया जाए, पशु पकड़ने की टीम, वाहन, पानी चारा, मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए, सभी पशुओं की कान-टैगिंग अनिवार्य कराई जाए, आवारा पशुओं को नियंत्रित करने हेतु नगर पालिका, पुलिस, पशुपालन विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स गठित की जाए तथा नगर को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित करने विशेष अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर मोहम्मद यूनुस मंसूरी, राम लाल अहारी, राकेश कुमार डामोर, एडवोकेट कल्पेश रावल, गौतम लाल पाटीदार, पवन चौबीसा, रामचंद्र बामनिया, पंकज सोमपुरा, महिपाल जैन, अशोक पाठक, धुलेश्वर पाटीदार, रमेश यादव, जैकी पाटीदार, राकेश सरपोटा, प्रवीण चौबीसा, गटूलाल यादव, मुकेश कटारा, चेतन लाल डिंडोर, विशाल मईडा, प्रवीण सिंह सिसोदिया, प्रभुलाल डेंडोर, परमेश्वर खराड़ी, निखिल चौबीसा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मतदाता सुविधा हेतु अटल सेवा केंद्रों पर कैंप का आयोजन आज से पिता की मृत्यु पर की अनुपम पहल शिक्षा के क्षेत्र में भेंट की सहयोग राशि