24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति की समीक्षा की।जिला कलेक्टर ने अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपखंड अधिकारी, खनिज विभाग के अभियंता तथा होमगार्ड के संयुक्त जांच दल को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा सूची, विभिन्न विभागीय योजनाओं, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार, विकास अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त सहित सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजकीय स्वामी विवेकानन्द जिला चिकित्सालय निम्बहेडा में आर्थोपेडिक डॉ शर्मा ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी ऑपरेशन में सर्जिकल टिम का सहयोग से सपन्न युवा जोश और खेल भावना का संगम उदय खेल महोत्सव पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया उदय खेल महोत्सव 2026 की आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन