24 News update उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र के खड़कजी का चौक, खांजीपीर इलाके में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार परिवादिया अफसाना पत्नी रियाज खान, निवासी खांजीपीर ने रिपोर्ट में बताया कि 27 मई की रात करीब 11 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए। बच्चों की बात को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने नबीना, नौसिका और अफसाना सहित अन्य लोगों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। वहीं नबीना के सिर पर सब्जी बनाने वाले कुकर से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने इकबाल, इरफान, सेहजादी, रफीकन, मुस्कान, अफरीन और इकतर को नामजद आरोपी बनाया है। सूरजपोल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप उदयपुर सेंट्रल जेल में बंदी का हमला, कारापाल से कॉलर पकड़कर मारपीट का आरोप