24 News Update उदयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) की एक अहम बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार, उदयपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रेरा अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने की। इसमें रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास के लिए भावी योजनाओं पर चर्चा हुई।संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, और जिला कलेक्टर नमित मेहता सहित रियल एस्टेट से जुड़े अनेक अधिकारी, प्रॉमोटर, बिल्डर और हितधारक शामिल हुए। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट परियोजनाओं में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और उपभोक्ता हितों की रक्षा सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रमुख रूप से रियल एस्टेट परियोजनाओं का रेरा में पंजीकरण, अधिनियम 2016 के प्रावधानों का अनुपालन, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निवारण,निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता, परियोजनाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग प्रक्रिया, रेरा अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने स्पष्ट किया कि रियल एस्टेट अधिनियम का कड़ाई से पालन सभी हितधारकों की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “इस तरह की क्षेत्रीय बैठकें संवाद और जागरूकता के सशक्त माध्यम हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में यदि पारदर्शिता और विश्वास को बनाए रखना है तो नियमों का पालन सर्वोपरि है।“उपभोक्ताओं को लाभ और निवेश को मिलेगा प्रोत्साहनबैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि रेरा के सक्रिय क्रियान्वयन से उपभोक्ताओं को समय पर आवास की उपलब्धता सुनिश्चित होगी,धोखाधड़ी और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा, रियल एस्टेट में निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, परियोजनाओं का समुचित नियोजन और निगरानी संभव हो सकेगी। शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि “रेरा का प्रभावी क्रियान्वयन शहर के रियल एस्टेट परिदृश्य को नया आयाम देगा। इससे आमजन और निवेशकों दोनों को विश्वास मिलेगा।“ वहीं संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने रेरा टीम को पूर्ण प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ब्लॉक सचिव प्रशिक्षण शिविर सर्व धर्म प्रार्थना के साथ संपन्न सावन की शुरुआत अध्यात्म के साथ कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हवन