कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। कनेरा प्रसिद्ध तीर्थ एवं संत श्री शुकदेव मुनि की तपस्थली सुखानंद महादेव के निकट स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला एवं कल्पवृक्ष धाम अनोपपुरा की बैठक समिति अध्यक्ष पुष्कर कुमार शर्मा की अध्यक्षता,पूर्व उपप्रधान प्यारचंद धाकड़ के मुख्य आतिथ्य एवं एडवोकेट कृष्णपाल सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में गौशाला परिसर में गुरुवार सायंकाल संपन्न हुई । गौशाला समिति के सचिव गीतालाल पचोरिया ने बताया कि पूर्व प्रधान धाकड़ ने चार, ख़ाखला संग्रहण हेतु दानदाताओं से आग्रह किया । अध्यक्ष शर्मा ने गौशाला में ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज की प्रेरणा से गो अनुसंधान केंद्र एवं वैदिक गुरुकुल की स्थापना की योजना पर चर्चा की । कृष्णपाल सिंह ने नवीन टीन शेड निर्माण की जानकारी दी । मुकेश धाकड़, जगदीश खेड़ी, अंबालाल खेड़ी ने गौशाला हेतु कई सुझाव दिए । कार्यक्रम के अंत में गौ माता की आरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंशीलाल धंधोंलिया,रतनलाल सुथार, ओमप्रकाश धंधोंलिया, मिट्ठू दास बैरागी, अरविंद पचोरिया, कालूराम लुणखंदा कैलाश लुणखंदा,घनश्याम मालवीय,राजमल,रामलाल जायसवाल,योगेंद्र,केशव , संजय धनगर,आदर्श गर्ग जगन्नाथ गाजी,किशन गाजी, हरिशंकर जोशी, कुंजबिहारी सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

