
24 News Update उदयपुर। पर्यावरण रक्षा संस्थान द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को रॉयल इंस्टिट्यूट के रघुनाथपुरा कैंपस में विश्व आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जनजागरूकता हेतु मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और स्टाफ को आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और बचाव तकनीकों के प्रति सजग करना था।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम द्वारा बहुमंजिली इमारतों से सुरक्षित बचाव और अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न आपदा प्रबंधन उपकरणों की जानकारी दी गई और बच्चों ने स्वयं इन उपकरणों का प्रयोग करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्थान के संस्थापक कमलेंद्र सिंह कांकरवा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि समाज के सभी वर्ग विशेषकर युवा पीढ़ी आपदाओं से निपटने के तरीकों के प्रति जागरूक हो। इस अवसर पर रॉयल संस्थान के लगभग 1000 बच्चे और स्टाफ सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय थलसेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन. के. सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रद्युम्न सिंह राणावत ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिक्षाविद् मगन जोशी और रॉयल संस्थान के निदेशक जी. एल. कुमावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों को सीपीआर तकनीक की बारीकियों की जानकारी दी गई और उन्हें आपदा प्रबंधन उपकरणों का प्रयोग करने का अवसर मिला। नागरिक सुरक्षा टीम के टीम लीडर रवि शर्मा और दिनेश श्रीमाली ने टीम का नेतृत्व करते हुए रोचक और प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थान सदस्य एडवोकेट राव प्रेम रतन सिंह, अजय अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, वैदेही और पार्थवीर सिंह भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.