Site icon 24 News Update

धनवी कप सीजन 2 : चौधरी ग्रुप बना चैंपियन, डॉ अनुष्का एकेडमी 3 विकेट से हराकर चौधरी ग्रुप का धनवी कप पर कब्जा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। स्थानीय विनय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित धनवी कप अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन के फाइनल मुकाबले में चौधरी ग्रुप ने एक रोमांचक मुकाबले में डॉ अनुष्का अकैडमी को तीन विकेट से हराकर किताब अपने नाम किया। विनय क्रिकेट क्लब की प्रवक्ता ममता राठौर ने बताया कि अंडर 16 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने व प्रदर्शित करने एवं प्रतिस्पर्धा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनवी कप 2026 का आयोजन धनवी बिल्डर एवं बी एन क्रिकेट अकादमी के सहयोग से आयोजित किया गया।
आज प्रातः बी एन क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच के प्रारंभ में टॉस के समय उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष यशवन्त पालीवाल, भावना राठौड़ प्रवक्ता ममता राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के अनुरूप मैच खेलने के बारे में बताकर दोनों टीमों फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी। फाइनल मुकाबले में अनुष्का एकेडमी के कप्तान आदित्य राज सिंह चुंडावत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। अनुष्का अकैडमी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 104 रन ही बना सकी जिसमें ध्रुव गोयल 28 हितार्थ भावसार 21 रनों का योगदान दिया चौधरी ग्रुप के राजवीर ने 3 खुश नहर हितेश सोलंकी ने 2-दो विकेट लिए। जवाब में 105 रनों के लक्ष्य को लेकर उतरी चौधरी ग्रुप की टीम भी एक बार लड़खड़ा गई परंतु सलामी बल्लेबाज मोहित मेनारिया (पार्थ) के नाबाद 50 रनों की सहायता से 7 विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित कर लिया। अनुष्का अकैडमी के निखिल प्रजापत ने तीन मिहिर ने दो आदित्य राज रुचिका मेघवाल ने एक-एक विकेट लिया।
समापन समारोह की अध्यक्षता प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक कुलदीप सिंह शक्तावत ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बलवंत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एमडीएस स्कूल के प्रबंधक शैलेंद्र सोमानी राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के पूर्व सचिव करण सिंह चुंडावत अनुष्का अकैडमी के राजीव सुराणा चेतन भावसार युवा नेता यशपाल सिंह शक्तावत पन्नालाल चौधरी, गजेंद्र सिंह बतौली एक्स आर्मी मैन अर्जुन सिंह शक्तावत थे।
समापन समारोह में विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एवं विजेता उपविजेता दोनों ही टीमों को अनुष्का अकैडमी की ओर से सभी खिलाड़ियों को एक-एक बैग और गिफ्ट वाउचर भी दिया गया।
इसके अलावा धनवी कप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो के साथ क्रिक स्टूडियो जयपुर की ओर से भी विषेश पुरस्कृत दिये गये जिसमें मैन ऑफ द सीरीज रहे निखिल प्रजापत को एक क्रिकेट किट बैग प्रतियोगिता के श्रेष्ठ बल्लेबाज नामित मेनारिया (पार्थ) को एक बैट, बेस्ट बॉलर खुश नहर को स्पाइक्स (बोलिंग शूज) फील्डर सिद्ध पानेरी को ग्लव्स एवं विकेटकीपर अक्षिता शारदा को भी प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा प्रतिभावान गेंदबाज राजवीर सिंह शक्तावत को अतिथि चेतन भावसार द्वारा स्पाइस (बोलिंग शुज) महिला खिलाड़ी चंचल हाड़ा को ए के स्पोर्ट्स की ओर से बैटिंग पैड ,सपना शेखावत को डुंगरपुरिया स्पोर्ट्स की ओर से ग्लव्स भी दिये।

Exit mobile version