उदयपुर। धानमंडी थाना पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्रकरण संख्या 36/2026 में धारा 118(1), 115(2), 126(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज मामले में आरोपी अंकुश सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी कांकरोली (राजसमंद), हाल निवासी धोलीबावड़ी, उदयपुर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को भोपालवाड़ी स्थित जगदीश नमकीन भंडार के पास विनोद दास वैरागी पर अंकुश सिंह और उसके साथियों ने मिलकर हमला किया था। घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान दो नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें डिटेन किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम
थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में टीम में कैलाश चंद्र (सहायक उपनिरीक्षक), बिहारी लाल (सहायक उपनिरीक्षक), कय्यूम (कांस्टेबल), कमल (कांस्टेबल) और जालिम सिंह (कांस्टेबल) शामिल रहे।

