Site icon 24 News Update

देवास परियोजना से पिछोला–फतहसागर में भरेगा पानी, 20 मार्च से जल अपवर्तन शुरू

Advertisements

24 News Update उदयपुर। बढ़ती गर्मी और पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 मार्च को देवास परियोजना से शहर की प्रमुख झीलों पिछोला झील और फतहसागर झील में पानी का अपवर्तन करने का निर्णय लिया है।
अधिशासी अभियंता, जल संसाधन विभाग के अनुसार प्रशासन के निर्देश पर 17 मार्च 2026 को जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तय किया गया कि देवास प्रथम एवं द्वितीय परियोजना के आकोदड़ा और मांडली बांधों में उपलब्ध जल को शहर की झीलों में छोड़ा जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से राहत मिल सके।
विभाग ने बताया कि 20 मार्च से जल अपवर्तन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसके लिए तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस दौरान प्रशासन ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। खासतौर पर सीसारमा नदी और नांदेश्वर क्षेत्र में जल प्रवाह के दौरान लोगों को नदी-नालों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके।

Exit mobile version