24 News Update उदयपुर। शारदीय नवरात्र की धूम के बीच गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि गुरुवार रात 8 बजे से कालका माता मित्र मंडल की ओर से 13वीं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ख्यातनाम भजन गायक शंभू धनगर और हर्ष सुथार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे तथा झांकियां भी सजाई जाएंगी। भजन संध्या का संचालन रमेश वैष्णव करेंगे, जबकि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आर.के. मिक्सर के रामजी द्वारा किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट व राजस्थान साहित्य अकादमी की संयुक्त विचार गोष्ठी सम्पन्न