Site icon 24 News Update

इस्काॅन मन्दिर मे भक्तो ने गोवर्धन जी गौ वत्स की पूजा परिक्रमा की

Advertisements

24 News Update उदयपुर, गंगूकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर मे वैष्णवी भक्तो ने प्रांगण के मध्य बहुत ही सुंदर आकर्षक गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति का गौ वत्स ( गाय बछड़े) का निर्माण कर सजाया। जिसका बुधवार को प्रात: 11 बजे प्रथम इस्काॅन ब्रह्मचारी, दीक्षार्थी वैष्णव ने गोवर्धन जी की पूजा अर्चन कर आरती की। पश्चात सैकड़ो की सख्यां मे उपस्थित भक्तो ने परिक्रमा कर प्रणाम किया। इससे पूर्व हरिनाम संकीर्तन कर गोवर्धन कथा इस्काॅन अध्यक्ष मायापुर वासी प्रभु के श्रीमुख से श्रवणपान किया। प्रभु ने श्रृद्धालुओ को बताया कि किस तरह भगवान श्री कृष्ण ने कनिष्ठिका अंगुली मे गोवर्धन पर्वत को धारण कर इन्द्र के अहंकार का मर्दन कर वृन्दावन वासियो को भयंकर वर्षा से बचाया। कथा रसास्वादन के बीच मे भक्त गिरिराजधरण की जय, हरि बोल से मन्दिर गुंजायमान करते रहे। भक्तो के हाथो से निर्मित 56 भोग धराकर, प्रसाद सभी भक्तो मे वितरित किया गया। इस बीच दिनभर दर्शनार्थ भक्तो का तांता लगा रहा।

Exit mobile version